भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है – प्रियंता शर्मा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, मनाली/कुल्लू

भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की सहप्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा इन दिनों मनाली विधानसभा क्षेत्र के एक सप्ताह के संगठनात्मक प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे बूथ एवं ग्राम केंद्रों का लगातार दौरा कर रही हैं तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं।

आज प्रियंता शर्मा ने पनगाँ, बड़ाग्रां और बरान ग्राम केंद्रों में बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क कार्यक्रमों की गति और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना ही आगामी राजनीतिक परिदृश्य का मूल आधार है।

प्रियंता शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटियों की आड़ में जनता को गुमराह करने वाली सरकार आज हर मोर्चे पर विफल है।

महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आमजन के साथ लगातार धोखा हो रहा है और जनता अब इस छलावे को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का भविष्य केवल भाजपा के सुशासन और विकास मॉडल में सुरक्षित है।

बैठकों में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रियंका शर्मा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, पन्नालाल भारद्वाज, राजेंद्र बोध, महेंद्र ठाकुर, हेमा ठाकुर, कल्पना ठाकुर, सीमा ठाकुर, कौशल्या सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *