सुरभि न्यूज़
चंडीगढ़, 23 नवम्बर
एनएचपीसी लिमिटेड (भारत सरकार का एक नवरत्न उध्यम) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम की अध्यक्षता में दिनांक 21.11.2025 (शुक्रवार) को आईएसओ-आईएमएस (ISO-9001-14001-45001) जागरूकता व प्रबंधन समीक्षा सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में गुणवत्ता, दक्षता तथा सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना था।
इस जागरुगता कार्यक्रम में अनुराग चौधरी, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा ISO 9001 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली), ISO 14001 (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली) तथा ISO 45001 (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) जैसे प्रमुख मानकों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान कार्मिकों को मानक आवश्यकताओं, दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया, आंतरिक ऑडिट तकनीकों तथा ISO के माध्यम से संगठनात्मक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई ।
इस बैठक में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम द्वारा वर्तमान प्रबंधन प्रणालियों के प्रदर्शन की समीक्षा, ऑडिट रिपोर्टों का विश्लेषण, उपभोक्ता/हितधारक प्रतिक्रिया का मूल्यांकन तथा सुधार के अवसरों पर चर्चा की गई। संगठन की कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।









