सुरभि न्यूज़
मनाली/कुल्लू
कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला के ममली पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली के होटल चैल्सिया के एक कमरा से 2 युवतियों व 3 युवकों को 26.29 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली पुलिस थाना की टीम मॉल रॉड की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि होटल चैलसीया नजदीक अतिथि स्वीटस मनाली के कमरा न0 114 में पंजाब के युवक व युवती परचुन में चिट्टा बेचने का अवैध धन्धा कर रहे हैं
जिस पर पुलिस ने होटल चैलसिया के कमरा न0 114 में पहुंचकर तलाशी के दौराने उपरोक्त आरोपीगणों के कब्जा से 26.29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रोहित वर्मा पुत्र अश्वनी कुमार निवासी गांव रामामण्डी डा0 पतारा त० व जिला जालंधर पंजाब व उम्र 23 वर्ष, सीमा कौर पुत्री जोरावत सिंह निवासी गांव व डा0 नूरमहल त० निकोदर जिला जलन्धर पंजाब उम्र 23 वर्ष, मुकेश कुमार यादव पुत्र चितेश्वर यादव गांव भाटवलिया डा० रेवती त० वासडी जिला वलिया उतर प्रदेश व उम्र 24 साल, सानीजूल उर्फ दादा पुत्र वौददीन शेख निवासी गांव डागापोश डा0 नौश्तपुर त० व जिला वर्धमान कोलकाता व उम्र 33 साल, व नूरवानू खातून उर्फ पिंकी पुत्री शौयर अली शेख गांव डांगापोश डा० नौशोरतपुर त० व जिला वर्धमान कोलकाता व उम्र 24 साल के तौर पर हुई है।
आरोपियों पर मादक प्रदार्थ अधिनियम के तहत मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











