चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक किया आयोजन, भ्रमण में 36 विद्यार्थीयों ने लिया भाग

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस भ्रमण में कुल 36 विद्यार्थी तथा स्टाफ सदस्य शामिल हुए। पूरा भ्रमण डॉ. अनमोल, सहायक प्रोफेसर (अंग्रेज़ी) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रो. ऋषभ चौहान तथा डॉ. मिलन कुमार भी साथ रहे ।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण की शुरुआत महाविद्यालय से की गई। प्रथम दिवस पर विद्यार्थी स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर पहुँचे जहाँ उन्होंने सिख इतिहास सेवा की परंपरा तथा गुरुद्वारा संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग का अवलोकन किया। वहां पर उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान से परिचित करवाया गया। सायंकाल में सभी ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया और सीमा सुरक्षा एवं राष्ट्रीय गौरव के बारे में अनुभव प्राप्त किया।

द्वितीय और तृतीय दिवस पर भ्रमण दल ने माता चिंतपूर्णी, ज्वाला जी तथा बगलामुखी माता के मंदिर जैसे प्रमुख शक्तिपीठों का दर्शन करने के साथ – साथ विद्यार्थियों ने कांगड़ा किला तथा मसरूर रॉक-कट मंदिरों का निरीक्षण किया जहाँ उन्होंने प्राचीन भारतीय वास्तुकला और क्षेत्रीय इतिहास का अध्ययन किया।

अंतिम दिवस पर दल ने बैजनाथ शिव मंदिर का भ्रमण किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ क्योंकि इससे उन्हें इतिहास, संस्कृति, वास्तुकला, धरोहर संरक्षण तथा सामुदायिक अनुभव का सीधा ज्ञान प्राप्त हुआ हैं। जिस कारण महाविद्यालय के विद्यार्थी बेहद खुश हुए वहीँ महाविद्यालय प्रशासन ने भ्रमण के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *