बरोट के लकड़ बाजार में लगी आग, एक मंजिला मकान के चार कमरे व रसोई जलकर राख़

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के बरोट पंचायत के अंतर्गत लक्कड़ बाज़ार में आज दोपहर सोमवार को लगभग तीन बजे अचानक आग लगने से एक मंजिल रिहायशी मकान के चार कमरे तथा एक रसोईघर जल कर राख हो गए।

मकान में दोपहर बाद लगी अचानक आग को स्थानीय लोग बुझाने में जुट गए। लोगों की कड़ी मेहनत से घर को तो नहीं बचा सके परन्तु साथ लगे मकानों व होमस्टे को बचा लिया। आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवार सर्किल ढरांगण के पटवारी घटना स्थल का जायजा लिया। पटवारी से मिली जानकारी के अनुसार बरोट पंचायत के गाँव थुजी पटवार सर्किल ढरांगण उप तहसील टिक्कन जिला मंडी के निवासी खेम सिंह पुत्र स्वर्गीय चक्कू राम का एक रसोई घर तथा चार कमरों वाला एक मंजिला पुशतैनी मकान सोमवार को दोपहर बाद अचानक लगाने से पूरी तरह से जाकर राख हो गया है । जिस कारण अग्नि पीड़ित खेम सिंह का अनुमानित नुक्सान लगभग बारह लाख रुपये का हो गया है। आग को बुझाते समय पास वाले राजकुमार पुत्र स्वर्गीय मस्त राम के घर को आंशिक रूप से नुक्सान पहुँच गया है, जिस  कारण उनका लगभग बीस हज़ार का नुक्सान हो गया है।

मौके पर पहुंचे पटवार सर्किल ढरांगण के पटवारी रोहित ठाकुर ने आग से नुक्सान का जायज़ा लेकर नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दी है। पटवारी रोहित ठाकुर ने बताया की आग से पीड़ित खेम सिंह का लाखों का नुक्सान हो गया है। रोहित ठाकुर ने बताया की तहसील पद्धर विकास कौंडल के आदेशानुसार राजस्व विभाग की और से अग्नि पीड़ित खेम सिंह को दस हज़ार रूपये नगद तथा एक तिरपाल फौरी राहत बतौर प्रदान किया गया है। इस घटना के गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर, उपप्रधान अनिल कुमार तथा बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार ने द्रंग के विधायक पूर्ण ठाकुर तथा प्रशासन से मांग की है कि अग्नि से पीड़ित खेम सिंह की हर संभव सहायता की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *