चौहार घाटी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का किया आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटगढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बरोट पंचायत के पूर्व प्रधान व समाजसेवी सुभाष चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरभद्र सिंह ठाकुर सहित अध्यापकों, प्रवक्ता, स्कूल प्रबंधन कमेटी तथा स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यातिथि सुभाष चंद ठाकुर को पाठशाला के प्रधानाचार्य वीरभद्र सिंह ठाकुर ने टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों द्वारा एकल गायन, समुह गान, नाटक व पहाडी नाटी प्रस्तुत की।

पाठशाला के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष विस्तार से वार्षिक रिपोट पढ़ कर सुनाई औऱ पाठशाला की तमाम गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि सुभाष चंद ठाकुर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अविभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटगढ़ पाठशाला से उन्होने पांचवी तक की पढाई की है और आज उन्हें इसी पाठशाला मुख्यातिथि के रुप में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस सम्मान के लिए सुभाष चंद ठाकुर ने स्कूल के स्टाफ व स्कूल प्रबंधन कमेटी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यातिथि सुभाष चंद ठाकुर ने अपनी ओर से पाठशाला कुटगढ़ के लिए 11000 हजार रुपये दिए साथ ही 3300 रुपये की नगद राशी बच्चों द्वारा किए गए रंगारंग कार्यक्रम करने पर भेंट भेंट किए। इस दौरान मुख्यातिथि ने पाठशाला में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को अपने कर कमलों से पाठशाला की और से इनाम देकर सम्मानित करने के साथ – साथ छठी से लेकर जमा दो तक के सभी बच्चों को वालपेन तथा कापियां वितरित की।

इस मौके पर उनके साथ खलैहल वार्ड के वार्ड सदस्य तवारू राम, झरवाड़ वार्ड से वार्ड सदस्य सुरेश कुमार सहित रमेश कुमार, लोकगायक राजकुमार लगवाल, त्रिलोक चंद, शांता कुमार, प्रेम सिंह, राज कुमार, चद्रशेखर आदि गणमाऩ्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *