सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डाक्टर अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ – साथ मौलिक कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना होगा, तभी एक सशक्त समाज और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर ऋषभ चौहान ने विद्यार्थियों को नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय मुल्थान के अन्य गैर शिक्षणिक कर्मचारी, मुल्थान पंचायत के सदस्य, सचिव और स्वास्थय विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।










