सुरभि न्यूज़, मंडी : मंडी में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी की परिचय संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष खेमचंद संध्याना ने की। बैठक में जिला मंडी के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक समरसता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया और बैठक में संविधान गौरव दिवस पर भी चर्चा की गई।
मुख्यतिथि प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने कहाकि हमारा प्रवास मंडी जिला का अनुसूचित जाति मोर्चा के करने कार्य एवं परिचय बैठक के रूप में हुआ। हम लगातार पिछले 15 दिन से प्रदेश के प्रवास पर हैं। आज मंडी के प्रवास के पश्चात तीन संसदीय क्षेत्र का प्रवास पूरा हो गया है
भारतीय जनता पार्टी के संगठन के द्वारा जो एससी मोर्चा को एक बूथ के ऊपर पांच कार्यकर्ता जोड़ने का काम दिया गया है उस काम को पूर्ण करते हुए आज यह 50वीं विधानसभा क्षेत्र है। संसदीय क्षेत्र वाइज 50 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से परिचय हो गया है, जहां प्रदेश की पूरी टीम बनी है।
169 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है और लगभग पूरे प्रदेश में मंडल स्तर तक ग्राम केंद्र तक हमारी टीमों का गठन हो गया है। 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया है और पूरे प्रदेश में 7000 बूथों के ऊपर पांच कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर हम जोड़ेंगे और 35000 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को अनुसूचित जाति के रूप में मिलेंगे।
उन कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन 35000 कार्यकर्ताओं के दम पर एससी मोर्चा कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हिमाचल प्रदेश का जो खोया हुआ गौरव है उसे वापस लाकर राम राज्य की स्थापना करेगा।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंडी जिला को 3 साल का जश्न बनाने के लिए इसलिए चुना की मंडी में पिछले जो 2 वर्षों से लगातार प्राकृतिक आपदा आ रही है उनको रिस्टोर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्र के द्वारा जो दिया गया धन है उसकी भी बंदर बांट हो रही है। मंडी का मजाक उड़ाने के लिए मंडी के दुखों पर नमक छिड़कने के लिए यहां पर तीन का जश्न मनाया जा रहा है।
परिचय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (SC मोर्चा) मनीष चौहान, प्रदेश महामंत्री (SC मोर्चा) मोहन भारती, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष चेत राम, जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा तथा सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
















