जिला कुल्लू में बंजार उपमंडल के झनियार गांव अग्नि पीड़ितों को ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

परस राम भारती, तीर्थन घाटी गुशेनी बंजार

जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के दूर दराज
गांव झनियार में हाल में लगी भीषण आग की घटना से कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दुखद समय में ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फ़ाउंडेशन नारकंडा ने आगे बढ़कर आग से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई है।

फ़ाउंडेशन के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता और हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी झनियार गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेकर हाल जाना।

इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता ने पांच लाख सताइस हजार रुपय की सहायता राशि प्रदान की है। जिसमें 17 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 31,000 रुपय की आर्थिक मदद दी गई। इसके अतिरिक्त आग में क्षतिग्रस्त हुए गांव के मंदिर की मरम्मत के लिए 51,000 की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की गई।

इस मानवीय पहल के लिए हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की राज्य अध्यक्षा विद्या नेगी, एपीएमसी जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत नोहाँडा के प्रधान अंकुश शलाठ, समाज सेविका भीमा देवी, लता देवी और बार्ड सदस्य कैलाश चंद, बेली राम, करदार प्रताप सिंह, दीपा देवी, प्रेमा देवी, ब्रिज लाल,रेलु राम, डाबे राम, शिव राम, जीवन लाल, दीना नाथ, सुरेश कुमार सहित पूरे झनियार गांव के निवासियों ने राजेश कुमार गुप्ता जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। गांववासियों ने कहा कि इस कठिन समय में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ग्रामीणों ने इस निस्वार्थ सहयोग को मानवता की मिसाल बताया है।

राजेश कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *