सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलांग, 04 दिसंबर
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सकर गांव में बीटीसी संस्था और डाबर ( dabur) इंडिया लिमिटेड के सीएसआर परियोजना के अंतर्गत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किसानों को जड़ी बूटी एवं औषधीय प्रजातियों का बृहद स्तर पर संरक्षण एवं सम्बर्धन हेतु जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
किसानों को वैज्ञानिक यशबीर सिंह नेगी ने पुष्करमूल, कुठ ओर अतीश की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी और किसानों को मार्केटिंग से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
बीटीसी संस्था के लालचंद ने अतीश, पुष्करमूल ओर कूठ पौधों की नर्सरी और उसकी पौध रोपण के विषय में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें प्रगतिशील किसान योगेश, नवीनचंद्र, ताशी दावा, राज, अंशु तथा बेलीराम उपस्थित रहे।










