आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था कुल्लू चैप्टर द्वारा अनुग्रह यात्रा का 06 दिसंबर को किया जाएगा आयोजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 04 दिसंबर

आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था, संस्थापक आध्यत्मिक् गुरु श्री श्री रवि शंकर के सानिध्य में पूरे विश्व में कई वर्षों से समाज से जुड़े कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, वहीं ध्यान, योग प्रणायाम व सुदर्शन क्रिया से लोगों के जीवन बदलाव ला रही है।

इसी कड़ी में आर्ट ऑफ़ संस्था कुल्लू चैप्टर द्वारा अनुग्रह यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट ऑफ़ लिविंग कुल्लू के प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुग्रह यात्रा – भक्ति की लहर, 6 दिसंबर शनिवार को पद यात्रा दोपहर 1:00 बजे रथ मैदान ढालपुर से शुरु होकर हनुमान मंदिर, रामशिला तक की जाएगी।

इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर में किया जाएगा। इस अनुग्रह यात्रा – भक्ति की लहर के दौरान बेंगलोर आश्रम से आए पूज्य साध्वी अमृता की दिव्य उपस्थिति में गुरुदेव के आशीर्वाद से, साध्वी अमृता कुल्लू चैप्टर से अनुग्रह यात्रा शुरू करने जा रहीं है।

इस यात्रा का उद्देश्य- ज्ञान, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना। आध्यात्मिक सद्भाव के माध्यम से सामूहिक चेतना का उत्थान करना। वहीं 7 दिसंबर महासत्संग समय- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महासत्संग वैष्णो देवी मंदिर रामशिला में किया जाएगा।

इस दिव्य यात्रा का हिस्सा हम् सभी बनकर कृपा और भक्ति के प्रवाह अनुभव करें। प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने जन मानस से आग्रह किया कि सभी इस पुण्य अवसर का भागीदार बने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *