सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी के महाविद्यालय मुल्थान के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल सिंह ने महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों सहित घाटी के हर वर्ग के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर शनिवार को महाविद्यालय मुल्थान में सुबह 11 बजे योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गायत्री परिवार, हरिद्वार से सम्बन्ध रखने वाले योग गुरु सोमेदर दत्त मुख्यातिथि तथा स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे योग में भाग लेने वाले समस्त लोगों को योग साधना, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, मनो-रोगों से मुक्ति तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे एवं कुछ योगिक क्रियाएँ भी करवाएँगे।
इसलिए कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल सिंह नें समस्त विद्यार्थियों व घाटी के हर वर्ग के लोगों से अपील की है कि 6 दिसम्बर को निर्धारित समय पर बढ़चढ़ कर उपस्थित होकर इस योग कार्यक्रम को सफल बनाने की कृपा करें।











