डाक विभाग मेँ अपने क्षेत्र मेँ उत्कृष्ट कार्य करने पर विभाग ने किया सम्मनित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, मंडी : भारतीय डाक विभाग मडी डाक मंडल की ओर से मंडलीय कार्यालय मंडी में एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मंडी मण्डल के अधीक्षक संजय कुमार ने की।

पुरस्कार वितरण समारोह में डाक विभाग मेँ अपने क्षेत्र मेँ उलकृष्ट कार्य करने वाले उपडाकपाल एवं शाखा डाकपालों को संजय कुमार, अधीक्षक डाकघर मंडी द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्या देवी उपडाकपाल गागल, गुलाब सिंह उपडाकपाल जंजेहली, खेम सिंह उपडाकपाल नेरचौक, प्रवीण कुमार उपडाकपाल भंगरोटू, सरस्वती उपडाकपाल गुम्मा, जशनपीत शाखा डाकपाल पुईद मुख्य डाकघर कुल्लू, आवीन्द्रा सिंह शाखा डाकपाल करजां उपडाकघर हरिपुर जिला कुल्लू, अलमा देवी शाखा डाकपाल न्योली उपडाकघर बबेली जिला कुल्लू, जय कृष्ण शर्मा शाखा डाकपाल बाँधी उपडाकघर पंडोह, परम देव शाखा डाकपाल कोट उपडाकघर चच्योट और अमन कुमार शाखा डाकपाल महोग उपडाकघर कैलोधार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दे कर के सम्मानित किया गया और अन्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *