कुल्लू सेंट्रल मॉल सरवरी में ओपन माइक इवेंट आयोजित, पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बतौर मुख्यातिथि शिरकत 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 05 दिसम्बर

कुल्लू सेंट्रल मॉल में आज ओपन माइक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए प्रतिभाशाली युवाओं व स्कूली बच्चों ने अपनी कला, प्रतिभा और विचारों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। ऐसे सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। इवेंट में कई युवा एवं बच्चों ने कविता, संगीत, स्टैंड-अप और प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

आयोजक दीक्षित मल्होत्रा का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को मंच देना, उनकी प्रतिभा को आगे लाना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने की दिशा में समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है। स्थानीय लोगो, बच्चों एवं युवा प्रतिभागियों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू की उपस्थिति और उनके प्रेरक संदेश की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *