चौहार घाटी का नीतिन सकलानी राजस्थान के चितौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्तरीय हेंडवॉल प्रतियोगिता में लेगा भाग 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला मंडी में 26 , 27 और 28 अक्तूबर को आयोजित की गई 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हेंडवॉल में मंडी की टीम विजेता रही है। जिसमें चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट के छात्र ख्वाण गाँव से सम्बन्ध रखने वाले नीतिन सकलानी का चयन राष्ट्र स्तरीय हेंडवॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

पाठशाला के पीटीआई रमेश चंद ने बताया कि नीतिन सकलानी 27 दिस्म्बर से 2 जनवरी 2026 तक हमीरपुर में कोचिंग लेंगे तथा 5 से 10 जनवरी को राजस्थान के चितौड़गढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय हेंडवॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। होनहार नीतिन सकलानी का इस मुकाम तक पहुँचने पर उनके साथ पाठशाला के समूचे स्टाफ माता सुभद्रा कुमारी, पिता राजू राम तथा परिजनों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए पूर्ण रूप से आशा जताई है कि नीतिन सकलानी राष्ट्र स्तरीय हेंडवॉल प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपना, पाठशाला, माता- पिता तथा चौहार घाटी का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *