अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश 24 व 25 दिसम्बर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर साहित्यिक कार्यक्रम करेगा आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू / शिमला

अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश 24 व 25 दिसम्बर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर साहित्यिक कार्यक्रम करेगा आयोजित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश 24 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय ऑन लाइन तथा 25 दिसम्बर को ऑफ लाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साहित्य परिषद के प्रदेश प्रचार मंत्री हेमराज कुमार ने जानकारी देते हुए बयाया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश के समस्त राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी प्रदेशा अध्यक्षा डॉ रीता सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसम्बर को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ( स्वर्गीय) अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य स्तरीय ऑन लाइन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी जिला अध्यक्ष अपने – अपने जिले से दो – दो नाम पूर्व कार्यक्रमों की भांति पटल पर भेजें। इसके अतिरिक्त सभी से यह भी विनम्र निवेदन है कि दिनांक 25 दिसम्बर को सभी जिला इकाइयां अपने अपने जिलों में (स्वर्गीय) अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर ऑफ लाइन कार्यक्रम भी आयोजित करें। जिसमें प्रातःकालीन सत्र में – कुटुम्ब प्रबोधन या आत्म बोध से विश्व बोध को लें तथा दूसरे सत्र में काव्य पाठ सत्र रखे । कार्यक्रम की सूचना और फोटो आदि पटल पर अग्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *