जिला सोलन में चार आदतन चिट्टा अपरोधियों को भेजा सलाखों के पीछे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 08 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत सोलन पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों पर लगातार कड़ी नजर राखी जा रही है जो इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहे चार आदतन अपराधियों को सन्दर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार से PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार निवारक हिरासत में रखने के आदेश पर इनको तीन तीन महीनो के लिए जिला कारागार में रखने के लिए जिला पुलिस टीमो द्वारा उक्त चारो आरोपियों को दिनाकं 07-12-2025 को हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन में आगामी 03 महीने के लिए भेजा गया। इन आदतन आरोपियों में 02 पुलिस थाना कंडाघाट, 01 सदर सोलन व 01पुलिस थाना धर्मपुर के है।

आदतन अपराधियों की पहचान अंकुश ठाकुर पुत्र स्व० शिव सिंह निवासी गाँव सिरीनगर, डाकखाना व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 36 वर्ष, नरेश कुमार उर्फ़ निशु पुत्र राजेंदर ठाकुर निवासी गाँव सिरीनगर डाकखाना व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 37 वर्ष, दीपक कुमार उर्फ़ हनी पुत्र स्व० हरबंस लाल निवासी गाँव धार के बेड समीप सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर, डाकखाना धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 40 वर्ष व विकास उर्फ़ खौला पुत्र शेर सिंह निवासी गाँव बेर गाँव डाकखाना चंबाघाट तहसील व जिला सोलन के तौर पर हुई है।

जिला सोलन पुलिस की आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 10 आदतन अपराधियों के विरुध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्यवाही करके जेल भेजा गया है I इस संदर्भ में जिला पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *