भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित, प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से संबंधित पत्रिका होगी प्रकाशित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

पानीपत, हरियाणा

भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित, प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से संबंधित ptri सामग्री प्रकाशित होगी।

भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रदेश की साधारण सभा की बैठक हरियाणा के समालखा पानीपत में प्रांत अध्यक्ष डॉ सूरत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सभी जिलों की समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

अध्यक्ष डॉ सूरत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि समितियों को विस्तार देने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति एक अर्धवार्षिक पत्रिका प्रकाशित करेगी जिसका दायित्व समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी को दिया गया है। पत्रिका में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से संबंधित सामग्री प्रकाशित होगी।

बैठक में चालीस से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें नेरी शोध संस्थान के निर्देशक डॉ चेतराम गर्ग, मुख्य सलाहकार इंद्र डोगरा, प्रांत सचिव डॉ डीडी वर्मा, सह सचिव डॉ योगराज, संगठन सचिव डॉ चंद्रशेखर, विभिन्न प्रकोष्ठकों के संयोजकों सहित सभी जिला की समितियों के अध्यक्ष, प्रांत और जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *