कांग्रेस की संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी सही तरीके से निभाएं – सीता राम ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी के पडल मैदान में 11 दिसंबर वीरवार को जन संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है। छोटाभंगाल के कोठी कोहड़ पंचायत निवासी बैजनाथ कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने सभी सातों बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अवगत करवाना चाह कि 11 तारीख सुबह 7 बजे तैयार रहे और पार्टी द्वारा बस 10 दिसम्बर रात को ही पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि बस के माध्यम से सभी कार्यकर्ता मंडी तक पहुंचाया जाएगा और वापिस छोटाभंगाल में ही पहुंचा दिया जाएगा और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सभी कांगेस कार्यकर्ताओं के लिए घटासनी राजमार्ग में खाने का इंतजाम किया गया है। वहां से खाना खाने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता को रैली स्थल मंडी के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

सीताराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी सही तरीके से निभाएं और इस जन संकल्प संकल्प रैली मैं जाकर हिमाचल सरकार के 3 साल का कार्यकाल और आने वाले 2 साल के कार्यकाल का रोड मैप जनता तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *