कुल्लू रोजगार कार्यलय में 11 दिसम्बर को होगी मैनेजमेंट ट्रेनी के 20 पदों के लिए भर्ती

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 9 दिसम्बर
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने जानकारी दी कि स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजमेंट शिमला द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कुल 20 रिक्त पदों को भरने हेतु इस रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है।
उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता (+2) बाहरवीं पास, आयु 30 वर्ष तथा वेतनमान 12,500/- तथा रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। नौकरी का कार्यस्थल पंथाघाटी, जिला शिमला, हि०प्र० रहेगा।

योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों यथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा शौक्षणिक प्रमाण पत्र सहित दिनांक 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले आप तभी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *