छोटाभंगाल व चौहार घाटी क्षेत्र में आईटीआई नहीं खोलने पर अभिभावकों में भरी रोष

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल व चौहार घाटी के समस्त लोगों द्वारा एक बार फिर से आईटीआई खोलने के लिए मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला परिषद के बथेरी बार्ड की जिला परिषद सदस्य शारदा देवी ने बताया कि इन दोनों क्षेत्र के बच्चों की सुविधा के लिए दर्जनों प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च , वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के साथ छोटाभंगाल के मुल्थान में एक महाविद्यालय है।

इन सभी सरकारी संस्थानों में वर्षो से विभिन्न पद खाली चलने से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीँ दूसरी ओर दोनों क्षेत्र के लोगों की वर्षो से चली आ रही आईटीआई खोलने की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। शारदा देवी ने कहा कि यहां पर आईटीआई न होने के कारण यहां के बच्चों को विभिन्न प्रकार के ट्रेड का प्रशिक्षण लेने के लिए 40 से 60 किलोमीटर दूर जोगेंद्रनगर या फिर बैजनाथ स्थित आईटीआई में जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बच्चे रोज़गार से जुड़े संस्थान में प्रशिक्षण लेने से वंचित रह जाते हैं। घाटियों के केंद्र स्थल बरोट या मूल्थान में आईटीआई खुलने से यहां के युवाओं को सरकारी रोज़गार व स्वरोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। शारदा देवी ने प्रदेश सरकार तथा द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर से मांग की है कि दोनों घाटियों की भौगोलिक परिस्थिति को मद्धेनज़र रखते हुए क्षेत्र के केंद्र स्थल मुल्थान या फिर बरोट में आईटीआई केंद्र को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाए। वहीँ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने आश्वासन दिया कि आई टी आई केंद्र खोलने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *