सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 9 दिसम्बर
कृषि उप-निदेशक, कुल्लू रितु गुप्ता ने जानकारी दी कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा रबी सीजन 2025 की फसलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अन्तर्गत जिला में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि दोनों के बीमा के लिए कुल फसल का बीमा प्रति हेक्टेयर क्रमशः 60000 व 50 हज़ार है। बीमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2025 है तथा कुल प्रीमियम प्रति बीघा क्रमशः 72 व 60 रुपए है। वहीं लहसुन के बीमा के लिए 2 लाख तक का बीमा, प्रीमियम 800 रुपए प्रति बीघा है तथा बीमा की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर 2025 है।
फसल का बीमा उपरोक्त कंपनी से अंतिम तिथि से पहले अपने नजदीक के लोक मित्र केंद्र में जा कर करवा सकते है।अधिक जानकारी के लिए खण्ड के विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी एवं बीमा कम्पनी से 70188- 06168 एवं 86298- 02474 पर सम्पर्क करें।










