सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 9 दिसम्बर
प्रेस क्लब कुल्लू के सहप्रशासक एवं तहसीलदार भुन्तर कार्यालय द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के नज़दीक स्थित प्रेस क्लब भवन कुल्लू में कैंटीन चलाने का अधिकार खुली नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा।
प्रेस क्लब भवन कुल्लू कैंटीन का अनुमानित क्षेत्रफल 37.05 वर्ग मीटर है। नीलामी की तिथि 20 दिसम्बर 2025 , दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब भवन कुल्लू, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पास होगी। नीलामी आरक्षित मूल्य रुपये 12,000/- (बारह हज़ार रुपये मात्र) से आगे शुरू होगी।
महत्वपूर्ण शर्तें :-
पात्रता: नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति का बोनाफाइड हिमाचली होना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत इस क्षेत्र से संबंधित फ़र्म भी पात्र होनी चाहिए।
बयाना जमा राशि (EMD): बोली लगाने वालों को नीलामी शुरू होने से पहले प्रशासक प्रेस क्लब कुल्लू (Administrator, Press Club Kullu, H.P) के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में रुपये 10,000/- (दस हज़ार मात्र) की ईएमडी जमा करनी होगी।
सुरक्षा जमा और अग्रिम किराया: सफल बोलीदाता को नीलामी बंद होने के 7 दिनों के भीतर एक महीने का अग्रिम किराया और रुपये 25,000/- की सुरक्षा जमा राशि जमा करनी होगी।
इच्छुक पार्टियाँ किसी भी कार्य दिवस पर कैंटीन परिसर का निरीक्षण कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया 82192 48868 पर संपर्क करें।










