सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एम्एड संस्थान नोगली में बीएड में सीधे तौर पर प्रवेश प्राप्त करने का सुनेहरा अवसर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविन्द्र शर्मा, आनी

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एम्एड संस्थान नोगली में बीएड के सत्र 2025-27 में प्रवेश के लिए बिना प्रवेश परीक्षा दिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार 15 दिसम्बर तक संसथान में सीधे तौर पर प्रवेश ले सकते है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि सर्वपल्ली संस्थान 2005 से मानव कल्याण शिक्षा समिति के अंतर्गत अध्यापक प्रशिक्षण करवा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना एवं व्यक्तित्व निर्माण है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड / एमएड संस्थान हि प्र में एक जाना माना संस्थान है। यह संस्थान हिप्र विश्वविद्यालय स्तर पर एमएड तथा बी एड में गोल्ड मेडल और 8 बार प्रदेश में टॉप रेंक प्राप्त करके उपलब्धियों का डंका बजा चुका है।

इस संस्थान की विशेष बात यह है कि हर वर्ष बी एड व एमएड की डिग्री प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नियुक्त हो रहे है.जो संस्थान की शैक्षिक गुणवता का परिचय है।

सर्वपल्ली संस्थान को राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाजा गया है। हाल ही में अन्तराष्ट्रीय लवी मेला के दौरान रामपुर के पदम् सभागार में आयोजित विशेष समारोह में लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादितीय सिंह द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षु छात्र –छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इच्छुक अभ्यार्थी इस सुनहरे अवसर हेतु 15 दिसम्बर तक अपने दस्तावेजो सहित संस्थान में आकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है । आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियो को फीस में विशेष छुट दी जाएगी. जबकि एससी , एसटी और ओबीसी से सम्बन्ध रखने वाले पात्र अभ्यार्थियो को एनएसपी छात्रवृति उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमे बी एड की दो वर्षीय फीस 117940 लगभग वापिस हो जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *