जिला कुल्लू में चिन्हित संवेदनशील पंचायतों में चिट्टा/ड्रग के खिलाफ चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान – तोरुल एस. रवीश

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 9 दिसम्बर
जिला कुल्लू में चिन्हित संवेदनशील पंचायतों में चिट्टा/ड्रग के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला की 28 ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं में दिसंबर माह के भीतर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह निर्देश 2 दिसंबर 2025 को तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित छठी राज्य स्तरीय एनकोर्ड समिति बैठक के बाद दिए गए हैं, जिसमें चिट्टा विरोधी अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कुल्लू की 28 पंचायतों/एमसी क्षेत्रों को ड्रग एक्सपोज़र में उच्च संवेदनशील लाल क्षेत्र के रूप में दर्ज किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने विशेष स्तर पर अभियान की योजना बनाई है। इसमे निर्धारित तिथियों और समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध संदेश प्रभावी ढंग से प्रत्येक स्तर तक पहुँच सके।
प्रशासन ने जिला में नशा निवारण पर व्यापक जागरूकता व्याख्यानों के आयोजन के लिए विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया है। ये अभियान चिन्हित संवेदनशील पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक-आर्थिक नुकसान तथा नशा-निवारण उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके।
इन व्याख्यानों के सफल आयोजन के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें नामित की गई हैं।
कार्यक्रम 12 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगे।
12 दिसम्बर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा, डाइट जरड, 16 दिसंबर माध्यमिक विद्यालय कलेहली, आरटीआई साढ़ाबाई, 17 दिसंबर प्राइमरी स्कूल परगानू, आईटीआई शमशी, 18 दिसंबर डीएवी मोहल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहल, 19 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूघीलग, 20 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग, 22 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिन्दौड़,
23 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन तथा शिरड, 24 दिसंबर माध्यमिक विद्यालय बैंची उच्च विद्यालय शिम, 26 दिसंबर प्राइमरी स्कूल दुआडा तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराई,
27 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलान 1, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर, 29 दिसंबर प्राइमरी स्कूल लूगड़ भट्टी, मिडिल स्कूल डोभी, 30 दिसंबर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में
मनाली उपमंडल के जीएमएस पतलीकुहल में 16, उच्च विद्यालय शलीन तथा, जीएमएस मनाली  में 17, जीपीएस बाहंग तथा जीपीएस अलेऊ में  18 दिसम्बर को   कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *