जिला मंडी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रत्येक बूथ से पांच से दस सदस्य जोड़कर अगामी चुनावों में अहम् भूमिका निभाएगा – खेम चंद संध्याना
सुरभि न्यूज़
गोलवां, जोगिंदर नगर
जिला मंडी के जोगिंदर विधानसभा क्षेत्र के जोगिंदर नगर, चौंतरा व लड़भडोल तीनों अनसुचित जाति मोर्चा मण्डलों की बैठक जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान गोलवां में आयोजित की गई।
बैठक में जोगिंदर नगर के तीनों मण्डलों के मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्रीयों व कार्यकर्तायों ने भाग लिया जिसमें आने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में गहन चर्चा की गई।
जिला मंडी अनुसूचित जाति अध्यक्ष खेम चंद संध्याना ने कहा कि हम सभी मण्डलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक प्रकाश राणा के साथ हैं और उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चल कर आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें भारी बहुमत के साथ जीत दिला कर बिधानसभा में भेजनें का वादा करते है।
उन्होंने सभी मण्डलाध्यक्ष, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्तायों से आग्रह किया है कि प्रत्येक बूथ से दो घरों से एक तथा पांच से दस सदस्य जोड़ने के अभियान कार्यक्रम में तेजी से कार्य करें और आगामी चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाएं।
वही बैठक में सभी अध्यक्ष और उनके महामंत्री ने विधायक का धर्मशाला विधानसभा सत्र में प्रदेश के हित में अपनी सैलरी का एक रूपया लेने का फैसला लिया आभार व्यक्त किया तथा उनके इस निर्णय पर धन्यवाद करते हुए बधाई दी।
विधायक प्रकाश राणा ने सभी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्तायों को दिए गए दायित्य को पूरी ईमानदारी से निभाने का आग्रह किया।
बैठक में लड़भडोल से मोर्चाध्यक्ष सुभाष चंद, उपध्यक्ष अच्छर सिंह, महामंत्री सोहन सिंह व कार्यकर्ता धनी राम, चौंतडा मण्डल से मोर्चाध्यक्ष देश राज, महामंत्री शशि व मण्डल अध्यक्ष प्रवीम कुमार तथा जोगिंदर नगर मण्डल से मोर्चाध्यक्ष कपिल देव उपाध्यक्ष प्रेम चंद तथा महामंत्री बलविंदर कुमार व विनता देवी उपस्थित रहे।









