पुलिस लाइन सोलन में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एव पुलिस जवानों के वैलफेयर के बारे में बैठक का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 10 दिसंबर

पुलिस लाइन सोलन के सभागार में प्रत्येक माह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अपराध समीक्षा एव पुलिस जवानों के वैलफेयर के बारे में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला सोलन के समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना, प्रभारी चौकी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला में वर्ष 2025 में घटित/दर्ज अपराधिक मामलों की समीक्षा की गई तथा समस्त पर्यवेक्षक अधिकारीयों व थाना प्रभारियों को थाना में लम्बित पड़े मामलो का शीघ्र अति शीघ्र निपटारे के निर्देश दिये गये।

जिला में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और पिट मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत की गई मजबूत कार्यवाही के लिए थाना धरमपुर, परवाणु, सदर के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके ईलावा समस्त पर्यवेक्षक अधिकारीयों, प्रभारी थाना व चौकियों को निर्देश दिये गये कि वे सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करके अन्तिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित करें।

समस्त प्रभारी थाना/चौकी प्रभारियों को खासकर संगीन अपराधों, मादक पदार्थों व साईबर अपराधों के मामलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए तथा उक्त मामलों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही करके अन्तिम रिपोर्ट सम्बन्धित न्यायालयों में प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, प्रभारी थाना/ प्रभारी चौकियों को अपने-2 क्षेत्र में रह रहे लोगों, युवाओं व शिक्षण सस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव व साईबर ठगी के बारे में जागरूक करने के बारे में निर्देश दिए गए। इसके इलावा जिला सोलन में तैनात समस्त पुलिस कर्मचारियों के वैलफेयर के बारा में भी चर्चा की गई तथा उनकी समस्यों को निपटारा किया गया।

उक्त अपराधिक बैठक के दौरान जिला में तैनात समस्त पुलिस के मुलाजमानो को अपनी ड्यूटी/कार्य ईमानदारी व अनुशासन में रहकर करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार, उपमण्डल पुलिस अधिकारी परवाणू अनिल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सोलन अशोक चौहान व समस्त प्रभारी थानाओं, चौकी प्रभारियों, कार्यालय पुलिस अधीक्षक व पुलिस लाईन सोलन में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *