सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के प्रांगण में 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा प्रांगण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंच एवं जन – संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाविद्यालय के कारकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल सिंह ने बतया कि इस कार्यक्रम में अनुराग पराशर, संयुक्त निदेशक एवं सलाहकार ने विद्युत आपूर्ति एवं सूचना प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को विद्युत सेवाओं एवं उनके सुचारु संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस सार्वजनिक मंच में विद्युत आपूर्ति से संबंधित सभी प्रकार की जन –शिकायतें जैसे कम वोल्टेज, अनियमित विद्युत आपूर्ति, बिलिंग संबंधी त्रुटियाँ, लाइन–सुरक्षा, मरम्मत एवं अन्य सेवा संबंधित विषय से सम्बन्धित समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से सुनी तथा उनके समुचित निवारण के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश, सुझाव एवं कार्य योजनाएँ सांझा की। इसके साथ ही इस दौरान विद्युत आपूर्ति के दुरुपयोग को रोकने एवं नियंत्रित करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने तथा विद्युत संसाधनों के जिम्मेदार एवं दक्ष उपयोग के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुरक्षित, स्थिर एवं प्रभावी बन सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया गया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल सिंह ने छोटाभंगाल व चौहार घाटी के समस्त जनसाधारण, स्थानीय प्रतिनीधिगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं संबंधित हितधारकों का जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए धन्यवाद किया।











