बरोट के थूजी गांव के दीपक ठाकुर का भारतीय वायु सेना – वाई गुप (अग्निवीर वायु) में हुआ चयन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए अगर पूरी लग्न, इमानदारी और मेहनत करें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। यह साबित कर दिखाया है जिला मंडी की दुर्गम चौहार घाटी की बरोट पंचायत के थुजी गाँव में एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखने वाले पिता बिहारीलाल और माता राजकली के घर जन्में दीपक ठाकुर ने।

होनहार दीपक ठाकुर ने मीडिया को बताया कि वे अभी महाविद्यालय जोगिद्र नगर में द्वतीय वर्ष में अपनी पढाई कर रहे है और आयु मात्र 18 वर्ष पूर्ण हुई है। उन्होंने बताया कि जारी पढ़ाई के दौरान ही अग्निवीर योजना के तहत उनका चयन भारतीय वायु सेना – वाई गुप (अग्निवीर वायु) में हाल ही में 8 दिसम्बर को हुआ है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश स्तर पर कटऑफ़ क्लियर करके हिमाचल प्रदेश में नौंवा स्थान तथा सम्पूर्ण भारत में एंडोल्मेंट लिस्ट में कुल 20123 बच्चों में से उन्होंने 33 वां स्थान हासिल किया है और समूचे जिला मंडी में मात्र उन्ही का चयन भारतीय वायु सेना के लिए हुआ है। जिस कारण वे अपने आप को बेहद गौरवान्वित कर रहे हैं। जिस कारण थुजी गाँव में ख़ुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपना, अपने माता – पिता, गाँव का नाम रोशन किया है बल्कि उन्होंने समूची चौहार घाटी का नाम भी उंचा किया है।

इसके लिए बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर, उपप्रधान अनिल कुमार, चौकादार अशोक कुमार, बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार, गंगू राम। प्रदीप कुमार आदि ने दीपक ठाकुर तथा उनके माता – पिता को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *