छोटा भंगाल के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में जन -संवाद और जन – जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Listen to this article

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के प्रांगण में एक जन-संवाद एवं जन – जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज़ करवाई तथा विद्युत सेवाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय मुल्थान के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर अनमोल सिंह ने बाताया कि इस कार्यक्रम में अनुराग पराशर, संयुक्त निदेशक एवं सलाहकार द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाएँ, बिलिंग प्रक्रिया, सुरक्षा मानक, ऊर्जा संरक्षण एवं शिकायत निवारण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करवाई गई। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक बताया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर ऋषभ चौहान सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, विद्युत विभाग के उपमंडल बरोट सहायक अभियंता राहुल ठाकुर, कनिष्ठ अभियन्ता गोकुल चंद, भवानी सिंह, जीवन प्रकाश सहित विद्युत उपमंडल बरोट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्शन के लाईनमेन, एएलएम तथा औउट सोर्स वर्कर भी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।

कार्यक्रम के समापन पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय मुल्थान के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनमोल सिंह ने महाविद्यालय और उपस्थित समस्त लोगों की ओर अनुराग पराशर का उनके अमूल्य समय एवं ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का भी तहदिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम जन-जागरूकता बढ़ाने एवं विद्युत बोर्ड तथा आम जनता के बीच समन्वय सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत सफल एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *