हरियाणा के युवकों ने वॉल्वो बस में सीट न मिलने पर तोड़े बस के शीशे, 3 गिरफ्तार एक फरार, तलाश जारी 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू : जिला कुल्लू मुख्यालय के कुल्लू बस स्टैंड में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सीट न मिलने से नाराज़ हरियाणा के कुछ युवकों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की वाल्वो बस में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना रात करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित वाल्वो बस मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। सीट को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में एक युवक फरार बताया जा रहे हैं, जबकि तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनमें एक स्थानीय युवक बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *