सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 15 दिसंबर
जिला मुख्यालय के कुल्लू सेंट्रल मॉल सरवरी में 18 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्त किसी भी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता, यह केवल आप जैसे दयालु और संवेदनशील इंसान से ही मिल सकता है।
कुल्लू सेंट्रल सी एस ए इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड दिक्षित मल्होत्रा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को कुल्लू सेंट्रल मॉल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिलाभर से विभिन्न विभागों, संस्थायों, शिक्षण संस्थानों, रक्तदाता तथा सरकारी व गैरसरकारी विभागों से युवा रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करेंगे।
उन्होंने सभी से विनम्र अनुरोध किया है कि 18 दिसंबर को कुल्लू सेंट्रल मॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में आगे आकर सहभागिता निभाएं। आपके रक्तदान से कुछ ही मिनट में किसी को नया जीवन दे सकता है। मौत से जूझ रहे किसी के दर्द को जीवन में बदल सकता हैं। आपका रक्त किसी धड़कते हुए दिल की वजह बन सकता है।
कहा कि रक्तदान करें — क्योंकि हर किसी का जीवन अमूल्य है।” आइए, हम सभी एक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज के रूप में एकजुट होकर जीवन बचाएँ और मानवता का संदेश फैलाएँ।














