सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 4 दिसम्बर आरम्भ हुई क्रिक्रेट प्रतियोगिता 24 दिसंबर को समाप्त होगी। 21 दिन तक आयोजित की जाने वाली द्रंग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सिटी हार्ट होटल पद्धर के मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी ठाकुर तथा सैनी पॉवर टूल्स के मालिक नितिन सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
द्रंग प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सदस्य हुकम ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर दोनों मुख्यातिथियों ने द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय युवाओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। मुख्यातिथियों ने द्रंग प्रीमियर लीग आयोजन समिति को सफल और भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को प्रोत्साहन स्वरूप अपनी ओर से 15 – 15 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर द्रंग प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सदस्य हुकम ठाकुर ने दोनों मुख्यातिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें टोपी, मफलर और मोमेंटो देकर सम्मानित करने के साथ – साथ इस आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। द्रंग प्रीमियर लीग क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।












