प्रतिभा : जिला कुल्लू के कमांद की अर्पिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर प्राप्त किया गोल्ड मेडल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चंडीगढ़/कुल्लू, 16 दिसंबर

जिला कुल्लू के कमांद की अर्पिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जिससे कुल्लू, गांव व परिवार में खुशी की लहर छा गई।

कुल्लू के छोटे से गांव कमांद की होनहार बेटी अर्पिता ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एम ए संगीत में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अर्पिता ठाकुर ने पूरे विश्विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह मेडल इसने पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रोफेसर रेनू विग के हाथों प्राप्त किया।

अर्पिता ठाकुर के पिता राम प्रशाद ठाकुर प्राथमिक विद्यालय हवाई में अध्यापक हैं। इनके पिता का कहना है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। अर्पिता ठाकुर ने संगीत की आरंभिक शिक्षा अपने ताया लोक संस्कृति और लोकसंगीत के विद्वान डॉ सूरत ठाकुर से प्राप्त की है। उसके बाद महाविद्यालय कुल्लू से स्नातक और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से संगीत गायन में स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया है।

अर्पिता ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश युवा उत्सव में भी शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विंटर कार्निवल मनाली द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ कार्निवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल्लू दशहरा में भी कई वर्षों से कार्यक्रम दे रही हैं।

अर्पिता ठाकुर ने प्रथम प्रयास में ही नेट पास कर लिया है। अब पी एच डी करने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में अर्पिता ठाकुर सूत्रधार संगीत अकादमी में पंडित विद्या सागर के मार्गदर्शन में अपनी कला को निखार रही हैं।

अर्पिता ठाकुर का कहना है कि वह अपने ताया डॉ सूरत ठाकुर के पदचिन्हों पर चलते हुए शास्त्रीय और लोकसंगीत के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती है। साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *