विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मण्डी (खलियार)में 18 दिसम्बर को सुबह 10:00 बजे से होंगे साक्षात्कार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 16 दिसम्बर

जिला रोजगार अधिकारी, कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी दी कि श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एच०पी०एस०ई०डी०सी०) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए डिलीवरी राइडर्स और वेयर हाउस हेल्पर / मददगार की रिक्तियों हेतु जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के द्वारा भर्तियां की जा रही है।

इन पदों के लिए जिला मण्डी व जिला कुल्लू के आवेदकों के साक्षात्कार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मण्डी (खलियार) जिला मण्डी में दिनाँक 18 दिसम्बर 2025 (वीरवार) को सुबह 10:00 बजे से लिए जाएंगें।

साक्षात्कार के लिए आवेदक को अपना वैध पासपोर्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, रिज्यूम, सभी शैक्षणिक दस्तावेज, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र साथ लाने होंगें।

जिन अभियार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है, उनके साथ-साथ नए इच्छुक अभ्यार्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है।

इन पदों में डिलीवरी राइडर्स के पदों हेतु मासिक वेतन 2500 दिरहम + कमीशन + टिप्स (लगभग रुपए 70,000/-रू0 से 1,00,000/- रू0 तक ) दिया जाएगा ( डयूटी टाइमः 10 घंटे, सुबह / शाम की शिफ्ट, सप्ताह में 6 कार्य दिवस)। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन करने वाले आवेदक के चेहरे व गर्दन पर किसी तरह का टैट् न बना हो। रंग-अंधता (Color-Blindness) स्वीकार्य नहीं है। अन्य शारीरिक आवश्यकता क्लीन शेव पगडी स्वीकार्य है लेकिन वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

आवेदक के पास CWG (गियर वाली मोटरसाइकिल) कम से कम अगले एक वर्ष के लिए वैध होना आवश्यक है। आवेदकों को UAE की तैनाती के बाद प्रदान किया जाएगा।

यूएई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 5500 दिरहम (प्रस्थान के समय 1000 दिरहम (लगभग रूपए 24133/- और शेष 4500 दिरहम 500 दिरहम की 9 मासिक EMI (लगभग रूपए 12066 X.9 = 1,08,599) में वेतन में से काट लिए जाएंगे।

वेयर हाउस हेल्पर / मददगार के पदों हेतु मासिक वेतन 1400 दिरहम + आवास + यातायात सुविधा (लगभग रूपए 33,500/-रू०) दिया जाएगा (डयूटीटाइम 12 घंटे, सप्ताह में 6 कार्य दिवस)। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 36 वर्ष निर्धारित है। इन पदों हेतु केवल पुरूष आवेदक ही आवेदन कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित रूपये 35.400/-रूपये GST और 1500/- रूपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकरी हेतु फोन नंबर 01902-222522 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *