सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 16 दिसंबर
केन्द्र सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की के लिए 2023 से अब तक 3000 करोड़ की राशि जारी की है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य आदित्य विक्रम सिंह ने कुल्लू में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने ने बताया कि शिमला में भाजपा पार्टी कार्यालय के शीलान्यास अवसर पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस राशि का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का आभारी होना चाहिए, परन्तु वोह हर रोज केंद्र ने मदद न मिलने का रोना रो रही है।
उन्होंने बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी लगघाटी की चार सड़को आज भी ऐसी है इन सड़कों पर बसें नहीं चल रही हैं। उन्होंने ने सरकार से आग्रह किया कि इन सड़कों पर जो कार्य बचा है वोह शीघ्र पूर्ण करके इन सड़कों को बस के चलने योग्य बनाया जाए।
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की पीज सड़क के लिए उन्होंने स्थानीय विधायक से आग्रह किया कि लोगों की जो समस्याएं हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से दूर करें ताकि इस सड़क पर भी बस सुविधा शुरू हो सके।
भूत नाथ पुल को ले कर आदित्य विक्रम ने बताया कि स्थानीय विधायक ने तो पूर्व सरकार में इस पुल की अर्थी तक निकली थी और अपनी सरकार आते ही इस पुल को फिर से बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की बात कही थी, परंतु तीन बर्ष बीत जाने पर भी उनका यह वायदा पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने लगघाटी से जो कुल्लू शहर के लिया पानी की पाइप बिछी है उसके उचित रख रखाव की भी बात उठाई ताकि अधिक बारिश में इस लाइन को क्षति न पहुंचें।












