कल्याण कला मंच बिलासपुर ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, सौंपी मंच की हम जिम्मेवारियां

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांदपुर/बिलासपुर

कल्याण कला मंच बिलासपुर ने गत दिन नगर से लगते बामटा के साकेत होम स्टे में निदेशक सुरेन्द्र सिंह मिन्हास, संरक्षक अमर नाथ धीमान, प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर, महासचिव बाबू राम धीमान, और श्याम सुंदर सहगल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उप प्रधान लश्करी राम और बीना वर्धन, सह सचिव धर्म चंद धीमान, मीडिया प्रभारी रणजीत वर्धन और प्रैस सचिव कर्म वीर कंडेरा को बनाया गया। संरक्षक मंडल में बुद्धि सिंह चंदेल, सुख राम आजाद, रविन्द्र नाथ भट्टा और शीला सिंह को शामिल किया।

सलाहकार सुषमा खजूरिया, सुशील कुमार पुंडीर, डा अनेक राम संख्यान, ललिता कश्यप, और जगदीश सहोता सलाहकार नियुक्त किया जबकि डॉ लेख राम शर्मा, कर्नल जसवंत सिंह चंदेल वी एस एम, रूप शर्मा, जीत राम सुमन, और भीम सिंह नेगी को प्रबंधक का स्थान दिया गया है।

विभिन्न विभागों के सचिव देविंद्र सिंह राजपूत, आशा कुमारी, बीना चौधरी, सुमन चड्ढा, आशा लाल, कविता सिसोदिया, विजय सहगल, रचना चंदेल और रविन्द्र कमल चंदेल नियुक्त हुए जबकि विभिन्न विधाओं के प्रभारियों में नरेन्द्र दत्त शर्मा, सूबे बीर सिंह चंदेल, डा हेमा ठाकुर, परमजीत सिंह कहलूरी, हुसैन अली, बृज लाल लखनपाल, चिंता देवी भारद्वाज, राकेश मिन्हास, और गोरखू राम शास्त्री को स्थान दिया गया है।

सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को कोर कमेटी के सदस्यों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी अपने अपने दायित्वों का पालन करते हुए मंच को समर्पित रह कर काले बाबा जी का आशीर्वाद सदा प्राप्त करते रहेंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *