सुरभि न्यूज़
बंजार, 17 दिसंबर
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ” बाल विवाह मुक्त अभियान” संचालित किया गया है। यह अभियान नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों से संबंधित जागरूकता के प्रचार एवं प्रसार हेतू विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों को संचालित करने का आह्वाहन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया है।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की महिला सैल के सदस्य सहायक आचार्य रामा नंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार, जिला कुल्लू के बहुउद्देशीय हॉल में ” बाल विवाह मुक्त भारत” के लिए प्राचार्या राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ तथा छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि हम अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में बाल विवाह नहीं होने देंगे और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाएंगे।












