द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करना तो दूर की बात, अब तक नहीं हुआ एक भी शिलान्यास – इंद्र सिंह ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

प्रदेश सुक्खू सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में नए विकास कार्य करना तो दूर की बात है मगर कोई भी शिलान्यास अब तक नहीं हुए हैं। जबकि भाजपा की पूर्व जयराम सरकार द्वारा स्वीकृत हुए विकास कार्य को रोक लगा रखी है।

बरोट पंचायत के लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह के प्रांगण में पद्धर मंडल भाजपा के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि समूची चौहार घाटी में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहंग, थल्टूखोड़, कूटगढ़, प्राथमिक पाठशाला ख्वाण तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला रूलिंग में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता तथा अध्यापकों के कई पद खाली चले हुए हैं। यह वर्तमान सरकार समूची चौहार घाटी को सम्पूर्ण सुविधा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल हो गई है। वहीँ घाटी में मंडी डिपो की ग्रामण–थल्टूखोड़ तथा बरोट-मियोट सडक मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस को नाहक ही बंद कर दिया गया है।

इंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने बरोट – मियोट सड़क मार्ग पर की गई टायरिंग भी अधिकतर उखड़ चुकी है. वहीँ मढ़ – थल्टूखोड़ सडक मार्ग का भी यही हाल है। यहाँ के सड़क मार्गो की दयनीय हालत को सुधारने में भी प्रदेश सरकार नाकाम सिद्ध हो गई है। वहीँ समूची घाटी में ही स्वास्थय व्यवस्था का भी बहुत बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने बलबूते से चौहार घाटी का विकास तो नहीं करवा रही है मगर केंद्र द्वारा स्वीकृत धनराशि का भी सदूपयोग भी नहीं कर पा रही है। चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी के समस्त लोगों की जोरदार मांग पर यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईटीआई केंद्र खोलने की घोषणा की थी तथा इसके लिए जगह का चयन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, मगर सता परिवर्तन होते ही सुक्खू सरकार ने इस पर अमली जामा पहनाने के वजाय इसे डीनोटीफाई कर दिया है जिस कारण दोनों घाटियों के समस्त लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष पनपा हुआ है। वहीँ राजकीय प्राथमिक पाठशाला खलैहल को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा की धूमल सरकार के समय चौहार घाटी को ओबीसी का दर्ज़ा प्राप्त हुआ है। पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल के दौरान बरोट- घटासनी सडक मार्ग को चौड़ा किया गया है तथा लगभग एक करोड़ की लागत से मुल्थान – बरोट को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र के के वर्तमान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं जिसके चलते कुछ ही दिनों के बाद जनता के बीच आकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

इस अवसर पर पद्धर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, पद्धर मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष देश राज, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, किसान मोर्चा के सचिव रमेश कुमार, युवा मोर्चा के सचिव त्रिलोक चंद, ग्राम केंद्र बरोट के अध्यक्ष प्रेम कुमार, ग्राम केंद्र लपास के अध्यक्ष रक्षी राम, झरवाड़ बूथ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, बरोट के बलबीर ठाकुर, लपास के ब्रहमा नन्द सकलानी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य रामदास, भाजपा के पूर्व जिला सचिव काहन सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शांता कुमार, रागी राम, इंद्र सिंह, बुद्धि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *