सुरभि न्यूज़
बंजार, कुल्लू : 21 दिसंबर
जिला कुल्लू के सैंज घाटी के देहुरी स्वास्थ्य उपकेंद्र से बंजार स्वास्थ्य खंड में पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने किया।
इस अवसर पर बंजार खंड स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक तथा स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विधायक सुरेन्द्र शौरी ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की।









