सूत्रधार कला संगम कुल्लू अपने 49वें जयंती वर्ष पर आयोजित करेगा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ उत्सव 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 22 दिसंबर

सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी बैठक सूत्रधार भवन के कार्यालय में आज संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी में जुड़े नये सदस्य कैप्टन रणधीर सल्हुरिया व धर्मेन्द्र शर्मा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुन्दर श्याम को प्रचार-प्रसार प्रभारी तथा धर्मेन्द्र शर्मा को प्रचार-प्रसार सहप्रभारी बनाया गया।

संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था आगामी जून माह में अपने 49वें वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करेगी। इस स्वर्ण जयंती वर्ष में पुरे वर्ष भर संस्था द्वारा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ उत्सव पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संस्था द्वारा विशेष कार्यक्रम सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव, सूत्रधार गुरू पूर्णिमा महोत्सव, सूत्रधार मल्हार उत्सव, सूत्रधार होली संध्या, सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स, नव सम्वत इत्यादि रहेंगे और प्रत्येक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किये जायेंगे।

इस कार्य हेतु बैठक में टीम गठित की गई जो पुरे वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों का केलेंडर तैयार कर कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्था एक ऑडियो व विडियो एलबम भी बनाएगी। इसके साथ ही संस्था द्वारा अब तक के सफ़र की एक डॉक्यूमेंटरी बनाने का भी निर्णय लिया गया।

सूत्रधार कला संगम द्वारा अपने उद्देश्य के अनुरूप इस बार 03 जनवरी 2026 को कुल्लवी लोकनृत्य की कार्यशाला लगाने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यशाला में 15 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के विभिन्न संस्थानों के युवा सूत्रधार कला संगम के सदस्य बन कार्यशाला में भाग ले सकते है। इस कार्यशाला में कुल्लवी लोकनृत्य की विभिन्न शैलियाँ जैसे खड़ीयात, तरास, बांठड़ा, ढीली नाटी, गोरखा नाटी, तिनकी, लालड़ी आदि की बारिकियां सिखाई जाएगी।

बैठक में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के संरक्षक मण्डल सदस्य युवराज बौध व अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगेंदर ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मंजू लता शर्मा, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार, भारत भूषण आचार्य, सुबोध सूद व कैप्टन रणधीर सल्हुरिया, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल व संजय पुजारी तथा प्रबन्धक उत्तम चन्द उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *