Listen to this article
सुरभि न्यूज़
धर्मशाला/कुल्लू, 23 दिसंबर
धर्मशाला नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। मैराथन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान को मजबूती प्रदान करना है।
इसके साथ-साथ यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता तथा कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
इस मैराथन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक लोगों को मैराथन शामिल होने की अपील की गयी है। इच्छुक प्रतिभागी मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट www.dharamshalamarathon.com/ register पर कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97179-22257 पर संपर्क कर सकते हैं।












