सुरभि न्यूज़
सोलन, 26 दिसंबर
प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहा अभियान के तहत पुलिस थाना परमाणु की टीम ने दो व्यक्तियों को 3.5 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना परवाणू की टीम क्षेत्राधिकार में गश्त व अपराधों की रोकथाम पर थी। जब उक्त टीम तम्बू मोड पहुंचे तो गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सड़क के साथ दो व्यक्ति जो आग सेक रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर, उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों की पहचान तरुण शर्मा पुत्र बलदेव शर्मा निवासी गाँव कैंथी डाकखाना गाईघाट तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 27 वर्ष व देव राज पुत्र चिंत राम निवासी गाँव कैंथी डाकखाना गाईघाट तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 29 वर्ष के तौर पर हुई है।
उपरोक्त मामला पुलिस थाना परवाणू में पंजीकृत किया गया। इस मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।










