सुरभि न्यूज़
कोटला, कांगड़ा : 26 दिसंबर
अखिल भारतीय साहित्य परिषद कांगड़ा जिला इकाई ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं पुण्य जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में कोटला जिला कांगड़ा में प्रदेश अध्यक्षा डॉ रीता सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके साहित्य हृदय, कुशल प्रशासक और जन-जन के प्रिया होने पर अलग-अलग वक्ताओं ने अपने-अपने विचार सांझा किए।
कांगड़ा इकाई से कार्यक्रम का संचालन मीडिया व जिला कांगड़ा प्रचार प्रभारी जीवन कुमार ने मंच संचालन किया। कांगड़ा इकाई के दिनेश सिंह, योगराज मेहरा, सुनीता देवी तथा स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश के सम्मानित सदस्य केडी हिमाचली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रामस्वरूप, राजकुमार वर्मा, कुलजीत, एडवोकेट शीतल डोगरा , विनोद कुमार आदि ने भाग लिया।










