Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 27 दिसंबर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला कुल्लू में रबी की फसलों पर बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर 15 जनवरी 2026 की गई। कृषि उप-निदेशक, कुल्लू रितु गुप्ता ने जानकारी दी कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा रबी सीजन 2025- 26 की फसलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके अन्तर्गत जिला में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। दोनों के बीमा के लिए कुल फसल का बीमा प्रति हेक्टेयर क्रमशः 60000, व 50 हज़ार है। बीमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है तथा कुल प्रीमियम प्रति बीघा क्रमशः 72 व 60 रुपए है।
फसल का बीमा उपरोक्त कंपनी से अंतिम तिथि से पहले अपने नजदीक के लोक मित्र केंद्र में जा कर करवा सकते है।अधिक जानकारी के लिए खण्ड के विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी एवं बीमा कम्पनी से 70188- 06168 एवं 86298- 02474 पर सम्पर्क करें।










