Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 27 दिसम्बर
कुल्लू में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के लिए 10 लाभार्थियों को 2 लाख 7 हज़ार राशि प्रदान की गई। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि सुख आश्रय योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के लिए 10 लाभार्थियों को 2 लाख सात हज़ार रुपए की मदद प्रदान की गई है।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस योजना के दायरे में आने वाले कोई भी व्यक्ति इसके लाभ से वंचित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रेरित व जागरूक करें। उन्होंने जमा दो तथा मैट्रिक स्तर से ड्रॉप आउट बच्चों का आंकड़ा प्रस्तुत करने को भी कहा।
उन्होंने सभी सात मदो पर विस्तृत प्रस्तुति देने के निर्देश भी दिए।










