सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
शिक्षा खण्ड आनी के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश में विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्यूंगल पंचायत के प्रधान जालप राम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि और बीएड एमएड शिक्षण संस्थान नोगली (रामपुर बुशहर) के चेयरमैन डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्कूल प्रशासन व एसएमसी ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी अतिथियों को टोपी, मफ़्लर व बैच पहनाकर उनका सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। छात्र छात्राओं द्वारा मारवाड़ी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, लेजी डांस, पंजाबी और पहाड़ी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण नवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्थानीय उत्सव बूढ़ी दीवाली रहा। इसमें अर्जुन द्वारा दीवाली उत्सव में गए जाने वाले काव गायन द्वारा लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने विभिन्न गतिविधि में प्रथम आए और प्रत्येक कक्षा में प्रथम आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। छठी कक्षा के मेधावी विद्यार्थी तनिष्क.मोक्ष नेगी, दीया भारती, सातवीं कक्षा के प्राणवी ठाकुर, सोनाली शर्मा और कनिष्क आठवीं कक्षा की सेजल, श्रेया ठाकुर और गुंजन नवी कक्षा के सृजल, रोनित, वंशिका और स्मृति दसवीं कक्षा के सूर्यांश अनुज और अदिति को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
जमा एक कक्षा के विज्ञान संकाय (मेडिकल) में कशिश, वंशिका और पलक प्रसाद नॉन मेडिकल संकाय में कनिका शर्मा, आस्था शर्मा और प्रज्वल ठाकुर कला संकाय की मोनिका, अंजलि, पूर्वांश ओर क्रिस्टी ठाकुर वाणिज्य संकाय में कृष्ण लाल, हर्षित वर्मा और पीयूष को पुरस्कृत किया गया। जमा दो कक्षा में कला संकाय में अरुण कुमार, मन्नत ठाकुर और प्रियांशु शर्मा वाणिज्य संकाय में दीपांशु.कृष और मिताली ठाकुर विज्ञान संकाय के नॉन मेडिकल में तनेश और चिराग तथा मेडिकल संकाय में नितिन ठाकुर सचिन शर्मा और स्मृति को पुरस्कृत किया गया।
खेलों के क्षेत्र में प्रिंस, लकी शर्म, द्विज सोनी, हार्दिक, नव शर्मा, कार्तिक को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए रोनित और गुंजन को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना में देवलक्ष्य और अंजलि को वेस्ट वालंटियर के रूप में चुना गया। एनसीसी में मयंक, रोनित और सानवि को बेस्ट कैडेट के रूप में चुना गया।
स्काउट एंड गाइड में वंशिका और सुजल को बेस्ट स्काउट और गाइड के रूप में चुना गया। इसके अलावा एनएमएमएस स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए श्रेया ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। दसवीं कक्षा में बीआर अंबेडकर छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सूर्यांश और अनुज को भी पुरस्कृत किया गया। पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और भाषण आदि प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेने और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रकृति, मोनिका.तनिष्क, भावना, विवेक, प्रिंस, अंजलि, प्रणवी ठाकुर और अथर्व को पुरस्कृत किया गया।
इनोवेट हिमाचल साइंस मॉडल प्रतियोगिता में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सूर्यांश, सेजल और रोनित को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में टॉप 30 पर रहने पर अनुज, सूर्यांश और मिंटू को भी पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2025-26 में विशेष कार्य करने.विद्यालय की हर गतिविधियों में भाग लेने और कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जमा दो कक्षा के छात्र पूर्वांश और मोनिका को इस वर्ष के बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के टाइटल से नवाजा गया।
भारतीय डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन पर चलाई गई प्रतियोगिता ढाई आखर में प्रदेश भर में प्रथम आने पर मोनिका पुत्र गोपाल चंद को विशेष तौर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ.मुकेश शर्मा ने मोनिका और इन्नोवेट हिमाचल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों को अपनी स्वैच्छिक निधि से विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर बिपन लाल कश्यप द्वारा वर्ष भर विद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें सभी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ.मुकेश शर्मा के आवाहन पर जालपराम (मुख्यातिथि) एवं समाज सेविका और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की अध्यक्षा तिलका ठाकुर ने स्थानीय विद्यालय को गोद लेने का प्रस्ताव भी रखा।











