सोलन के परमाणु में 378 ग्राम चरस सहित पुलिस ने धरा मंडी का युवक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 30 दिसंबर

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना परमाणु की टीम ने जिला मंडी के एक युवक को 378 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम थाना परवाणू के क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि भूपेन्द्र नामक युवक परवाणू क्षेत्र में चरस बेचने का कार्य करता है तथा उसके पास भारी मात्रा में चरस है, जिसे वह परवाणू क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला मंडी के एक युवक  को 378 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर युवक की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गाँव सराची, डाकखाना कल्हानी, तहसील थुनाग, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 31 वर्ष के तौर हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *