वन विभाग के बीओ को 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, पेड़ों की मार्किंग के बदले में मांग रहा था रिश्वत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, बिलासपुर : प्रदेश में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत विजिलेंस मंडी की टीम ने जिला में वन विभाग की चैलेहली वन बीट के बीट अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन बीट अधिकारी समीर मोहम्मद ने खैर के पेड़ों के मार्किंग की एवज में ठेकेदार से 3 लाख की मांग की थी। लेकिन बाद में एक लाख पर सौदा तय हो गया।

लेकिन बीट अधिकारी की रिश्वतखोरी से परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। जिस पर विजिलेंस मंडी की टीम ने बीट अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

जैसे ही ठेकेदार ने बीओ को गूगल पे के माध्यम से 50 हजार रुपए दिए वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।विजिलेंस ने आरोपी समीर मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *