सुरभि न्यूज़
पतलीकुहल/भुंतर, 30 दिसंबर
जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए भुंतर व पतलीकुहल थाना पुलिस की टीम ने दो मामलों में 837 ग्राम चर्च के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर शुरढ़ क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान किरायेदार राजेश कुमार के कमरे से 503 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान राजेश कुमार (49 वर्ष) शमनवीर, निवासी गांव देउखुरी, डाकघर देउखुरी, तहसील एवं जिला डांगगुराही (नेपाल) के तौर पर हुई है।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
दूसरे मामले में, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा गश्त के दौरान 16 मील के समीप ओसिस रिवर व्यू ढाबा के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 334 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है।
आरोपी की पहचान बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील एवं जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियोगों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला एवं स्रोत का पता लगाने हेतु आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।












